Madhya Pradesh Reincarnation Story: Sheopur Woman Claims to Remember Her Past Life, Identifies Previous Family in Rajasthan

By
—
On:
Follow Us

Reincarnation Story आपने अक्सर फिल्मों में ही पुनर्जन्म होने की कहानियां सुनी और देखी होंगी लेकिन, कभी हकीकत में किसी ऐसे सख्स से मुलाकात नहीं की होगी जिसका पुनर्जन्म हुआ हो। पर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से पुनर्जन्म से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बीरपुर तहसील के रघुनाथपुर के पास स्थित रीझेटा गांव की रहने वाली रीना का दावा है कि यह उसका दूसरा जन्म है और उसे अपने पिछले जन्म की कई बातें आज भी याद हैं।

रीना के दावे से परिवार हैरान

रीना के मुताबिक, जब वह महज तीन साल की थी, तभी से उसे पिछले जन्म से जुड़ी घटनाएं, परिवार और घर की बातें याद आने लगी थीं। बचपन में उसके द्वारा बताई गई इन बातों ने परिवार के लोगों को भी हैरानी में डाल दिया। रीना का कहना है कि पिछले जन्म में उसका परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में पीपल्दा रेलवे स्टेशन के पास रहता था। उसे अपने कथित पिछले जन्म के घर, परिवार और वहां से जुड़ी कई बातें याद थीं। उम्र बढ़ने के साथ उसने अपने परिवार के सामने इन बातों का जिक्र किया और अपने पूर्व जन्म के परिजनों की पहचान करने की बात कही।

राजस्थान पहुंचकर पहचाना पूर्व जन्म के घर को

रीना के दावे के मुताबिक, बाद में वह राजस्थान पहुंची, जहां उसने अपने कथित पूर्व जन्म के घर और परिवार को पहचान लिया। सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह रही कि जिस परिवार को वह अपने पिछले जन्म का परिवार बता रही थी, उस परिवार ने भी उसे अपनी बेटी के रूप में स्वीकार कर लिया। इस पूरे मामले ने पुनर्जन्म, आत्मा और पिछले जन्म की यादों को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है।

लोगों के बीच मना चर्चा का विषय

हालांकि, रीना के दावों की स्वतंत्र पुष्टि और वैज्ञानिक प्रमाण सामने आना अभी बाकी है। ऐसे मामलों को लेकर समाज में अलग-अलग तरह की मान्यता, और विचार मौजूद हैं। फिलहाल श्योपुर के रीझेटा गांव की रीना की यह कहानी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। सवाल यह है कि क्या वाकई इंसान को पिछले जन्म की यादें रह सकती हैं या फिर यह महज एक ऐसा अनुभव हैए जिसकी सच्चाई जानने के लिए और जांच की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News