Singrauli में जिला मुख्यालय बैढन के कोतवाली waidhan थाना को ग्रामीण का sarai थाना अपराधों के मामले में टक्कर दे रहा है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि वर्ष 2022 दौरान सालभर में इन दोनों पुलिस थानों में दर्ज किए गए कुल आपराधिक प्रकरणों की स्थितियां, खुद ही ये हकीकत बयां कर रही हैं।
दरअसल, हालही में वर्ष 2022 के आखिरी दिनों में Singrauli पुलिस द्वारा सालभर की एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें ऐसे कई पहलुओं का खुलासा हुआ है, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
वहीं, एक दूसरी अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि 2022 दौरान सालभर में जिले में सिर्फ 2 ही पुलिस थाने ऐसे रहे हैं, जिनके थाना क्षेत्र में सर्वाधिक दर्ज आपराधिक प्रकरणों की संख्या 1 हजार से ज्यादा रही है। इसमें 1632 पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के साथ बैढन थाना पहले नंबर पर और 1182 पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के साथ सरई थाना दूसरे नंबर पर रहा। इससे अंदाज लगाया जा सकता है खासकर सरई क्षेत्र में किस तेज़ रफ्तार से आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और जानकारों के अनुसार ये सिलसिला पिछले कई सालों से बना हुआ है।
साथ ही इन दोनों थानों के अलावा जिले में ऐसा अन्य कोई पुलिस थाना नही रहा जहाँ सालभर में दर्ज आपराधिक प्रकरणों की संख्या एक हजार तक पहुंची हो। यह कुछ हद तक राहतकारी माना बज सकता है।
इसलिए अन्य थानों से अलग माना जाता है जिला मुख्यालय का थाना-
किसी भी शहर या जिला मुख्यालय में को कोतवाली/पुलिस थाना स्थित होता है। उस पर शहर व ग्रामीण के अन्य थानों के मुकाबले काम-काज से लेकर आपराधिक प्रकरणों आदि का भी बोझ ज्यादा ही रहता है। किसी VVIP का आगमन हो या किसी जनप्रतिनिधि या जिले के आला अफसरों का दौरा या फिर किसी धरना, प्रदर्शन, रैली, विवाद, हादसे या घटना को आदि को लेकर लॉ एंड आर्डर वाली स्थितिया मुख्यालय क्षेत्र में आम होती हैं, इसीलिए यहाँ के पुलिस थाने/कोतवाली में अन्य थानों के मुकाबले ज्यादा ही व्यस्ततम माने जाते हैं।
देखिए, singrauli पुलिस द्वारा वर्ष 2022 की दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जारी थानावार रिपोर्ट: