Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

By
On:
Follow Us


भारतीय रेलवे में यात्रियों के खान-पान की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर बड़ा कदम उठाया गया है। अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत के बाद, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने कड़ी कार्रवाई की है। IRCTC ने संबंधित कैटरिंग फर्म ‘आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही फर्म को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर पूछा गया है कि क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। शिकायतकर्ता यात्री मंगलवार को अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया, “यात्री ने ट्रेन में खाने के लिए कॉम्बो लंच का विकल्प चुना था। जब उसने अपनी वेज बिरयानी में मक्खी होने की शिकायत की, तो ट्रेन कैप्टन और कैटरिंग प्रबंधन ने तुरंत उस पर ध्यान दिया। यात्री ने उसे परोसे गए खाने की गुणवत्ता खराब होने की भी शिकायत की।” उन्होंने बताया, “संबंधित स्टाफ ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और उसे दूसरी बिरयानी देने की पेशकश की, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ।”

इसे भी पढ़ें: America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

IRCTC की सख्त कार्रवाई

रेलवे में खान-पान की स्वच्छता से समझौता न करने की नीति के तहत IRCTC ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के मुताबिक: “लापरवाही बरतने वाली कैटरिंग फर्म ‘आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ पर एक लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। साथ ही, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह जवाब मांगा गया है कि इस गंभीर लापरवाही के लिए उनका लाइसेंस क्यों न निरस्त कर दिया जाए।” 

इस कार्रवाई से भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यह साफ संदेश दिया है कि यात्रियों के स्वास्थ्य और सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News