Singrauli News: गौतम अदाणी के जन्मदिन पर 1000 से ज्यादा यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज एवं अदाणी पावर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत 1050 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान कर सामाजिक सन्देश दिया है।

 

Singrauli News: गौतम अदाणी के जन्मदिन पर 1000 से ज्यादा यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

 

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना है। सरई तहसील के झलरी गांव स्थित एमएफए बिल्डिंग एवं गोंडबहेरा उज्जैनी में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मेडिकल की टीम में शामिल डॉ एन के जैन, हरिशंकर गुप्ता, प्रियंका दुबे एवं निभा द्विवेदी के नेतृत्व में अदाणी समूह के कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग से 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जबकि बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली जिला अस्पताल सीधी एवं जिला चिकित्सालय, सीधी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में प्रोजेक्ट, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 900 यूनिट रक्तदान किया।

इस अवसर पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज की ओर से विनोद सिंह, राधा रमण रॉय सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिन पर कर्मचारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

 

वहीं बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की ओर से चीफ बिजनेस ऑफिसर वी. भानु प्रकाश राव प्रसाद, प्रोजेक्ट हेड सजल चटर्जी एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह प्रत्येक वर्ष 24 जून को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। पिछले वर्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली ने जिले में सर्वाधिक 855 यूनिट रक्तदान के लिए अदाणी समूह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था।

 

Singrauli News: गौतम अदाणी के जन्मदिन पर 1000 से ज्यादा यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सिंगरौली के सचिव डॉ ओ पी रॉय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आर.डी. द्विवेदी एवं डॉ एन के जैन के सहयोग से आयोजित इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

 

ये भी पढ़िए- ‘पत्नी पति की तलाश में’, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News