Dawood Murder in Jabalpur: Murder of a minor in Jabalpur who claimed to be Dawood, 6 accused carried out the crime for this reason

By
—
On:
Follow Us

जबलपुर: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में खुद को डी उर्फ दाउद बताने वाले एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी वही थे जिनके साथ मृतक ने 2 माह पहले चाकूबाजी की थी। जेल से जमानत पर छूटे नाबालिग से बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद फरार आरोपियों ने सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए रील भी बनाई जिससे एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों समाज में खुद को बदमाश साबित करने की सनक बढती जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

17 साल के नौशाद को जबलपुर के चार खंबा इलाके में रविवार की देर रात चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। नौशाद जब रात में अपने घर जा रहा था तो फैजान, रिहान, आमीन, जैनुअल, अक्कू और मेहराज नाम के 6 आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसके सिर पर पत्थर पटककर उसे गिरा दिया और फिर चाकुओं से दनादन वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद मौके से फरार हुए आरोपियों ने सोशल मीडिया में एक रील अपलोड की जिसमें वो खुद को बड़ा बदमाश बताते हुए हत्या में इस्तेमाल चाकू दिखाते हुए नज़र आए।

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

इधर पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ वो मृतक के चाचा नासिर के बयान से कहीं अलग था। पता चला कि नौशाद अपना नाम तनवीर उर्फ डी यानि दाउद लिखता था जिसके सिर पर खुद को बड़ा बदमाश दिखाने का भूत सा सवार था। बीते सितंबर माह में नौशाद ने एक रोड एक्सीडेंट के बाद एक युवक को चाकू मार दिया था। हत्या के प्रयास के इस मामले में हाल ही में जेल से छूटे नौशाद को अकेला पाकर 6 आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों में वो युवक भी शामिल था जिसे नौशाद ने 2 माह पहले चाकू मारा था। अब पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं। मृतक नौशाद के जनाज़े में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश इस घटना को लेकर दिखा जिन्होने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Uploads_VIJENDRA_PANDEY_1611 JBP MURDER PKG NF2

Uploads_VIJENDRA_PANDEY_1611 JBP MURDER PKG NF1

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News