MPPSC Exam Calendar 2027: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने साल 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसमें राज्य सेवा, राज्य वन सेवा, इंजीनियरिंग, सहायक प्राध्यापक सहित कुल 25 परीक्षाओं की तारीखें बताई गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, जनवरी से अक्टूबर 2027 तक अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
MPPSC State Service Exam Date 2027: जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
जारी कैलेंडर के अनुसार, साल 2027 की शुरुआत राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा से होगी। यह परीक्षा 24 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी को राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा और 7 मार्च को राज्य पात्रता (SET) परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी और उप संचालक, प्राचार्य वर्ग-2 एवं सहायक संचालक (तकनीकी) की परीक्षाएं 18 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।
इसके बाद 25 अप्रैल को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा और 2 मई को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (विशेष) होगी। सहायक कुल सचिव परीक्षा 30 मई को प्रस्तावित है। वहीं, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 मई से 15 मई 2027 तक किया जाएगा।
MPPSC SET Exam Schedule: जून और जुलाई में होंगी ये परीक्षाएं
जून महीने में 27 तारीख को आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 4 जुलाई को सहायक प्राध्यापक (विभिन्न विषय), क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। 25 जुलाई को सहायक प्रबंधक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगस्त में 1 तारीख को खनि निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा होगी। वहीं, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (विशेष) 9 से 14 अगस्त 2027 तक आयोजित की जाएगी।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
MPPSC Government Job Exam Calendar: सितंबर और अक्टूबर में भी होंगे एग्जाम
सितंबर में 26 तारीख को वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी), वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन), वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) और कोषालय सहायक की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसके बाद 17 अक्टूबर 2027 को व्याख्याता (पॉलिटेक्निक महाविद्यालय) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Exam_Calendar_2027_Dated_20_11_2026
इन्हें भी पढ़ें:
अब स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं! Instagram पर म्यूजिक और टेक्स्ट बदलना हुआ आसान, जानें नया तरीका
उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर जायेंगे
GTA 6 से घर बैठे कमा सकते है लाखों रूपये, जानिए कैसे? ये रहा पूरा प्रोसेस
