बागेश्वर धाम सरकार को जान से मारने की धमकी मामले की जांच करेगी 25 सदस्ययीय पुलिस टीम

By
Last updated:
Follow Us

बागेश्वर धाम सरकार नाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धकमी मिलने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर बमीठा थाने में मामले में आईपीसी की धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश में हालही में एक 25 सदस्यीय जांच टीम भी गठित की गई है।

इस जांच टीम छतरपुर का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह को सौंपा गया है। साथ कि कथित अज्ञात आरोपी अमर सिंह की तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया है। वहीं, इस धमकी के मामले के बाद से बागेश्वर धाम पर भी पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं।

गठित पुलिस जांच टीम का वायरल पत्र।
गठित पुलिस जांच टीम का वायरल पत्र।

ये है धमकी वाला पूरा मामला

छतरपुर के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर पीठ के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मार देने की धमकी सोमवार को मिली। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात बागेश्वर धाम सरकार के चचेरे भाई लोकेश गर्ग के फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल करके धमकी देते हुए कहा कि वह धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की तेरहवीं की तैयार करें। वह उन्हें जान से मार देगा।

बागेश्वर धाम सरकार के भाई ने पुलिस को दिया ये बयान

लोकेश गर्ग ने पुलिस को बताया है कि उनके पास कॉल मोबाइल नंबर 8976341715 से आई थी। धमकी देने वाले ने पहले तो कहा कि धीरेन्द्र से मेरी बात कराओ जब लोकेश ने उक्त व्यक्ति से कहा कि वे रायपुर कथा में गए हैं बात कराना फिलहाल संभव नहीं है तब कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की तेरहवीं की तैयारी कर ले। इतना कहके आरोपी ने फोन काट दिया।

ये भी पढ़िए-

जिले के सियासी ज्योतिषियों का ही समीकरण बदल रामसुमिरन रिटर्न, राजा व राम की रेस जारी

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News