Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

By
—
On:
Follow Us


भुवनेश्वर, नौ अगस्त कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जिलों के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे ओडिशा में रविवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वैतरणी, सालंदी, काणी और महानदी नदी प्रणाली के कुछ हिस्सों में शनिवार को पानी का स्तर कम हो रहा था, लेकिन पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी से बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा और जाजपुर जिलों के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, जिससे गांव, कृषि भूमि और सड़कें प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि बालासोर के बास्ता में स्थिति और बिगड़ गई है, क्योंकि मयूरभंज जिले में जलका नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भी भारी बारिश के कारण प्राधिकारियों को हीराकुड बांध के अतिरिक्त फाटक खोलने पड़े हैं।

जलाशय से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए वर्तमान में 12 जल नियंत्रण फाटक खोले गए हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई उत्तरी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News