षड्यंत्रों से लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास कर रही है कांग्रेस: मुख्यमंत्री यादव

By
—
On:
Follow Us

उज्जैन (मध्यप्रदेश), 17 नवंबर (भाषा) मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कांग्रेस को लोकतंत्र विरोधी करार दिया और आरोप लगाया वह षड्यंत्रों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री यादव यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाग लेने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र विरोधी ताकतें किस प्रकार अपने षड्यंत्रों के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस और उसके नेताओं की गतिविधियां भी इसी संदर्भ में चर्चा का विषय हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में ही सम्राट विक्रमादित्य ने लोकतंत्र की लड़ाई प्रारंभ की थी और दो हजार वर्ष पहले उन्होंने न्याय, दानशीलता, धीरता और गंभीरता के साथ जनता और लोकतंत्र को प्रधानता दी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं तो सबसे ज़्यादा पीड़ा कांग्रेस के नेताओं को हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जहां लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरा देश, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी देशभक्त नागरिक एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर रहे हैं।

यादव ने कहा कि देशवासियों ने लोकतंत्र में विश्वास जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के बदलते स्वरूप और भारत की लोकतांत्रिक शक्ति को दुनिया ने भी देखा है और हमने भी इसका अनुभव किया है।’’

भाषा ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News