Sonam Wangchuk के आवास से पुलिस ने हटाई सुरक्षा व्यवस्था, नजरबंदी के दावों का किया खंडन

By
—
On:
Follow Us


पुलिस ने लेह में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ लागू निषेधाज्ञा का पालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए इंतजामों को शुक्रवार रात को हटा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यह भी कहा कि वांगचुक को नजरबंद नहीं किया गया था।

वहीं, कार्यकर्ता का आरोप है कि 11 नवंबर को उन्हें विरोध-प्रदर्शन वाली जगह से हटाकर घर पहुंचाया गया था और तब से उन्हें उनके घर में ही रोक कर रखा गया है। लेह जिला पुलिस ने ‘एक्स’ पर कहा, “निषेधाज्ञा का पालन सुनिश्चित करने के लिए (जो) पुलिस व्यवस्था की गई थी, उसे वापस ले लिया गया है।”
यह स्पष्टीकरण वांगचुक के उस दावे के बाद आया कि उनके आवास के बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था, जिससे उनकी आवाजाही प्रतिबंधित हो गई थी। इसमें कहा गया, “एडीएम लेह ने सोनम वांगचुक के खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की है।

यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें किसी भी तरह की घर में नजरबंदी में नहीं रखा गया था, जैसा कि दावा किया गया है।”
‘लेह एपेक्स बॉडी’ (एलएबी) के प्रमुख सदस्य वांगचुक ने पहले दावा किया था कि उनके आवास के बाहर लगभग 20-25 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे, जिससे उनकी आवाजाही प्रतिबंधित हो गई थी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News