Madhya Pradesh School Uniform Rules: Students Can Wear Sweaters of Any Colour During Winter

By
—
On:
Follow Us

Madhya Pradesh School Winter Guidelines: मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। अब सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे सर्दियों में स्कूल की तय यूनिफॉर्म के रंग का स्वेटर पहनने के लिए बाध्य नहीं होंगे। वे अपनी पसंद का किसी भी रंग का स्वेटर पहनकर स्कूल आ सकेंगे। इसके साथ ही ठंड के मौसम में बच्चों को जूते या चप्पल क्लासरूम के बाहर उतारना भी अनिवार्य नहीं होगा।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

Madhya Pradesh School News: किसी भी रंग का स्वेटर पहनने की मिलेगी छूट

दरअसल, मध्यप्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

इसके तहत सर्दियों में यूनिफॉर्म को लेकर एकरूपता की बाध्यता नहीं रहेगी। अगर कोई बच्चा स्कूल की तय यूनिफॉर्म के बजाय घर का स्वेटर या किसी दूसरे रंग का गर्म कपड़ा पहनकर आता है, तो स्कूल प्रबंधन इस पर आपत्ति नहीं कर सकेगा।

MP School Uniform Rules: क्लासरूम के बाहर जूते-चप्पल उतारना भी जरूरी नहीं

सरकार ने बच्चों को जूते और चप्पल पहनने को लेकर भी राहत दी है। अब ठंड के मौसम में बच्चों को क्लासरूम के बाहर जूते या चप्पल उतारने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। यानी बच्चे ठंड से बचने के लिए कक्षा के अंदर भी जूते-चप्पल पहन सकेंगे।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

MP Education Department: सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी हुए निर्देश

यह दिशानिर्देश लोक शिक्षण संचालक डीएस कुशवाहा ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए हैं। इसके तहत सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देशों का पालन करना होगा।

https://www.ibc24.in/madhya-pradesh/bhopal/mp-school-winter-guidelines-students-any-colour-sweaters-shoes-classrooms-3837155.html

इन्हें भी पढ़ें:

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को लगा झटका, मंत्री के परिवार को मिली करारी हार, पत्नी और दो बेटे थे मैदान पर

अब स्टोरी डिलीट करने की जरूरत नहीं! Instagram पर म्यूजिक और टेक्स्ट बदलना हुआ आसान, जानें नया तरीका

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर जायेंगे

GTA 6 से घर बैठे कमा सकते है लाखों रूपये, जानिए कैसे? ये रहा पूरा प्रोसेस



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News