BJP OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, MP-CG के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

By
—
On:
Follow Us

भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के खम्मन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी स्थान मिला है। इनमें सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वहीं प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक तथा वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में स्थान मिलने से दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। विधायक के रूप में क्षेत्र में सक्रिय चंद्राकर को अब राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिलेगी। इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News