Anuppur Road Accident: Army Soldier Among 3 Killed as Bolero Crashes Into Parked Truck

By
—
On:
Follow Us

Anuppur road accident मध्यप्रदेश के अनूपपुर में एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में आर्मी का जवान भी शामिल है। घटना के बाद अफारातफरी का माहौल हो गया और इलाके में कोहराम मच गया।

तीन लागों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जैतहरी मार्ग पर छुलहा रेलवे फाटक के पास हुआ है, जहां एक खड़े ट्रक से एक बोलेरो टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार तीन लागों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में भारतीय सेना का एक जवान भी शामिल है, जो उत्तराखंड के देहरादून में पदस्थ था।

इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो चालक मोहम्मद करीम, 26 वर्षीय लांस नायक विनीत विश्वकर्मा और उनके बड़े भाई 36 वर्षीय दीनबंधु विश्वकर्मा की मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय अभिषेक तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक लांस नायक विनीत विश्वकर्मा भारतीय सेना में पदस्थ थे और वर्तमान में उत्तराखंड के देहरादून में तैनात थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बोलेरो खड़े ट्रक से कैसे टकराई, इसकी जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News