विदिशा, 25 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कथित तौर पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के एक वर्षीय शावक की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के सिरोंज-लटेरी मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-752बी पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात हुई।
सिरोंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रज मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए का शावक मृत मिला और प्रारंभिक तौर पर यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। ‘‘ऐसा लग रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से शावक की जान गई है।’
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीणा ने कहा कि वन विभाग इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा
मनीषा
