MLA Rajkumar Karrahe Video: Eat plenty of eggs, chicken, and fish and feed them to your children too… and make sure to press the button for the lotus

By
—
On:
Follow Us

MLA Rajkumar Karrahe Video: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना और बीजेपी के चुनावी संदेश को लेकर लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में विधायक ग्रामीण महिलाओं से पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें लाड़ली बहना योजना के 1500 रुपए मिलते हैं या नहीं। महिलाओं के हां कहने पर विधायक कहते हैं कि इन पैसों से खूब अंडे खाओ, मुर्गा और मछली खाओ, बच्चों को भी खिलाओ और स्वस्थ रहो, लेकिन वोट कमल के फूल को ही देना। विधायक का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

लांजी विधायक ने दी महिलाओं को नसीहत

वायरल वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी के मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अंडे की दुकान पर कुछ ग्रामीण महिलाएं और बच्चे नजर आए। विधायक ने अपनी कार रुकवाई और कार के अंदर से ही महिलाओं से बातचीत शुरू कर दी।

कमल के फूल को वोट देने की अपील

उन्होंने महिलाओं से लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने के बारे में पूछा। जवाब हां में मिलने पर विधायक ने खाने-पीने की सलाह देते हुए कहा कि योजना के पैसों से खूब अंडे, मुर्गा और मछली खाओ, बच्चों को भी खिलाओ और स्वस्थ रहो। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से वोट कमल के फूल को ही देने की अपील भी कर दी। अब विधायक का यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

सियासी गलियारे में बवाल

विधायक राजकुमार कर्राहे ने तो महिलाओं को नसीहत देकर निकल गए, लेकिन सियासी गलियारे में उनका ये बयान बवाल मचा रहा है। कर्राहे के इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

 

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News