Administration’s bulldozer action in Vidisha; house of man accused of raping a minor demolished

By
—
On:
Follow Us

Vidisha Bulldozer Action: मध्य प्रदेश के विदिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने है। जहां बुधवार सुबह गैग रेप में शामिल आरोपी शरद गोस्वामी के वार्ड नंबर 1, खामबाबा इलाके स्थित घर को जमींदोज कर दिया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका और राजस्व के अधिकारी भी मौके पर तैनात मौजूद रहे।

बता दें कि, नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपी शरद गोस्वामी और राकेश अहिरवार पर 5-5 हजार का इनाम रखा गया था। जिसमें आरोपी राकेश अहिरवार को पुलिस ने पकड़कर हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले का दूसरा प्रमुख आरोपी शरद गोस्वामी वारदात के बाद से ही फरार है। विदिशा पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शरद और राकेश पर 14 नवंबर को शराब के नशे में एक नाबलिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू की। जांच में भवन निमार्ण स्वीक्रती और जमीन के मालिकार हक से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ पाई। जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर तय समय में घर से जुड़े वैध दस्तावेज पेश करने को कहा। नोटिस का कोई जवाब ना मिलने पर नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम द्वारा आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। विभाग द्वारा आरोपियों की अन्य अवैध संपत्ति की भी गहराई से जांच की जा रही है और कोई भी ऐसी संपत्ति पाए जाने पर उस पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के खिलाफ प्रशासन सक्त

बात दें, विदिशा के तोपपुरा इलाके में भी एक ऐसी ही कार्रवाई देखने को मिली है। जहां 60 वर्षीय चांद मियां उर्फ चंदू खां पर 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप लगा था। 16 नवंबर को घटना को लेकर लोगों में भारी विरोध प्रर्दशन देखने को मिला। जिसके बाद नजूल की जमीन पर बने आरोपी चांद मियां के मकानों को 25 नवंबर को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई से जमींदोज कर दिया गया| वहीं 16 नवंबर को ही एक 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी विशाल किरार के अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News