एमपी में भाजपा के कई बड़े चेहरे इन दिनों बेहद असहज हैं। बुंदेलखंड इलाके के सबसे दिग्गज नाम और 9 बार से लगातार विधायक रहे गोपाल भार्गव ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 18 साल तक मंत्री रहे। नेता प्रतिपक्ष रहे भार्गव का ऐलान पहले सुनिए फिर बात करते हैं कि उनकी बैचेनी की निर्विवाद नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले भार्गव का ये फैसला उम्र की वज़ह से कम और उपेक्षा की वज़ह से ज्यादा है। अगर कि सियासत का एक वक्त तक पर्याय रहे भार्गव अब पार्टी में ही अलग-थलग से दिख रहे हैं। हांलाकि पार्टी कह रही है कि वे वरिष्ठ नेता हैं और कोई भी निर्णय बिना पार्टी की सहमति से नहीं लेंगे
यूं तो सीनियर लीडर कांग्रेस भी अब एक तरह से किनारे ही कर दिए गए हैं। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, बालेन्दु शुक्ला, डॉक्टर गोविन्द सिंह जैसे नाम पार्टी के साथ हैं ज़रूर, लेकिन नाममात्र को ही हैं। किसी भी बड़े निर्णयों में उनकी भूमिका बहुत नगण्य ही है। फिर भी कांग्रेस को भाजपा की उथल-पुथल ज्यादा साफ़ और स्पष्ट नज़र आ रही है। कांग्रेस कह रही है भाजपा में कई सीनियर नेताओं की उपेक्षा हो रही है और वे संन्यास नहीं ले रहे हैं बल्कि लगातार हो रही उपेक्षा से आहत हैं।
सवाल बहुतेरे हैं कि क्या 70 पार कर चुके भार्गव अपने 40 पार कर चुके बेटे के विस्थापन के लिए सीट छोड़ने का मन बना रहे हैं। सवाल ये कि क्या ये महज संयोग है कि नरोत्तम मिश्रा, रघुनन्दन शर्मा, गोपाल भार्गव लगभग सभी एक तरह से साइड लाइन किए जा रहे हैं या इसमें उनके ब्राम्हण होने की भी कोई भूमिका है? सवाल ये कि क्या दोनों ही दल अब पीढ़ी परिवर्तन की राह पर हैं जहां सीनियर लीडर सिर्फ “मार्गदर्शक” की भूमिका में रहेंगे।
- OPS पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कहा- पुरानी सेवा को नहीं मिटाया जा सकता, जानिए किन कर्मियों को मिलेगा लाभ
- मोदी कैबिनेट ने लिए ये पांच अहम फैसले, इस भाजपा शासित राज्य में बनेगा नया हवाई अड्डा, पढ़ें सभी निर्णय
- 26/11 मुंबई हमले के 18 साल पूरे, आज भी अपनी फीस के लिए भटक रहे हैं आतंकी अजमल आमिर कसाब के वकील
- Samsung को टक्कर देने आया Huawei Mate X8! फीचर्स ऐसे धांसू कि, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बदला अपना ठिकाना, मोदी सरकार ने दिल्ली के इस सबसे पॉज इलाके में आबंटित किया बंगला
- भारत की ‘गोंधल’ और ‘अंग’ ने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, इन देशों की फिल्मों से होगा मुकाबला
