Manipur: इंफाल से अगवा व्यक्ति 20 दिन बाद बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us


मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले से अगवा किए गए 57 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने अपहरण के 20 दिन बाद सुरक्षित छुड़ा लिया है और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के मूल निवासी ओइनम संजीतकुमार सिंह का छह नवंबर को अपराह्न करीब दो बजकर 20 मिनट पर उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपनी पत्नी के साथ एक ऑटोरिक्शा से कहीं जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निरंतर जांच, तकनीकी निगरानी और संदिग्ध मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने 25 नवंबर को कामजोंग जिले के नोंगदम तांगखुल में छापेमारी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर पुलिस ने बोहोराम गांव में तलाश अभियान चलाया और पीड़ित को सुरक्षित छुड़ा लिया।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान थौनाओजम देबेन सिंह (66), मैथ्यू साला (33), सोनेइथांग कोम (37) और लेइतानथेम नाबा सिंह (63) के रूप में हुई है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News