Gwalior Court Clerk Fake Judge Signature Prisoner-Release 7 Years Jail, also fined 27,000 rupees

By
—
On:
Follow Us

Gwalior News: ग्वालियर में न्याय व्यवस्था को धोखा देने का मामला सामने आया है। जिस कोर्ट के बाबू पर अदालती आदेशों के पालन की जिम्मेदारी थी, उसी ने जज के फर्जी हस्ताक्षर कर कैदी की रिहाई का आदेश तैयार कर दिया। तत्कालीन कोर्ट बाबू पंकज टैगोर ने फर्जी रिहाई आदेश के जरिए रमो उर्फ रामवीर को ग्वालियर सेंट्रल जेल से रिहा करा दिया था।

फर्जी साइन कर कैदी को जेल से छुड़ाया

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी सेंटर, ग्वालियर निवासी आरोपित पंकज टेगौर द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1-जेएमएफसी न्यायालय में प्रवर्तन लिपिक के पद पर पदस्थ था। इस दौरान पंकज ने जज के फर्जी हस्ताक्षर कर आदेश को असली दस्तावेज की तरह इस्तेमाल किया और संबंधित जेल अधिकारियों को भेजकर रम्मो उर्फ रामवीर को रिहा करा दिया। बताया गया कि, उसने न्यायालय में लंबित प्रकरण क्रमांक 16872/2013 में आरोपित की रिहाई का कोई आदेश जारी नहीं होने के बावजूद 5 सितंबर 2019 को पीठासीन अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर रिहाई आदेश तैयार किया था।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

इसके बाद इंदरगंज थाने में 19 फरवरी 2020 को अपराध के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट राममनोहर सिंह दांगी, संजीव वर्मा, पुलिसकर्मी कमल सिंह कुशवाह, रवि पाठक, रामबाबू नागर और हस्तलेख विशेषज्ञ मयंक शुक्ला समेत अन्य लोगों ने गवाही दी। अदालत ने सभी दस्तावेजों, गवाहों के बयानों और विशेषज्ञ की रिपोर्ट की जांच की। अदालत ने पाया कि आरोपी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए बिना अधिकार के रिहाई आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। साथ ही, उसने फर्जी दस्तावेज को असली बताकर उसका इस्तेमाल भी किया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में सफल रहा।

कोर्ट ने बाबू को सुनाई कड़ी सजा, जुर्माना भी लगाया

बताया जा रहा है कि 5 सितंबर 2019 को हुई इस रिहाई का खुलासा करीब पांच महीने बाद हुआ। जेल प्रशासन की जांच में जज के हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। मामले की सुनवाई करते हुए 23वें अपर सत्र न्यायाधीश गौतम भट्ट ने कोर्ट के बाबू पंकज टैगोर को 7 साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 27 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर 18 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने इसे न्याय व्यवस्था के साथ गंभीर धोखाधड़ी माना है।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News