Bhopal Rapido Driver Case: भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रैपिडो बाइक की बुकिंग राइडिंग कैंसल करने के बाद एक युवती को गालियां देने और अश्लील फोटोज भेजने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के थाने पहुंचने के बाद मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती ने सामान भेजने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। युवती के अनुसार चालक दूसरी जगह पहुंच गया था और अतिरिक्त किराया मांगा था रहा था, जिस वजह से उसने बुकिंग रद्द कर दी। युवती का यह भी आरोप है कि शिकायत के पांच दिन बाद भी पुलिस ने कोई करवाई नहीं की है।
कॉल कर दी गंदी गालियां, आपत्तिजनक तस्वीर भी भेजा
युवती के मुताबिक, राइडिंग कैंसिल होने के बाद चालक मोहम्मद मुस्तकीन ने उसे फोन कर कहा- चालक ने उससे कहा, तुम हिंदू लड़कियां होती ही ऐसी हो.. और गंदी गालियां देने लगा। उसने यह भी आरोप लगाया कि चालक ने अपने गुप्तांग की तस्वीर भेजी। जिसके बाद युवती ने परेशान होकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी, मामले की जांच जारी है।
बजरंग दल के हस्तक्षेप से पांच दिन बाद दर्ज हुई शिकायत
युवती के मुताबिक, उसने पांच दिन पहले बागसेवनिया थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पूरी आपबीती बताई। जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर FIR दर्ज की।
Bhopal Rapido Case:
▶️किराए के विवाद ने लिया गंभीर मोड़
▶️ रैपिडो चालक ने युवती को भेजी अश्लील तस्वीर?
#MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #Rapido @rapidoapp_ @MPPoliceDeptt @ananyachaturv16 @saksshhiii https://t.co/JfaQ1s2x7h
— IBC24 News (@IBC24News) November 28, 2026
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
इस मामले में बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
