मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बिजली सब स्टेशन के भीतर हुई हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के साले गजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह पाटन थाना क्षेत्र के नन्हवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में ऑपरेटर के पद पर आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वारदात के वक्त वह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच करते हुए अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पहले गजेंद्र सिंह को गोली मारी और इसके बाद धारदार हथियार से उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी पीठ में गोली फंसी हुई मिली। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या के तरीके और घटनाक्रम को लेकर जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे पुराना विवाद भी एक अहम कड़ी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बिजली कटौती के दौरान बिजली बंद करने को लेकर गजेंद्र सिंह का कुछ ग्रामीणों से विवाद हुआ था। पुलिस अब इस विवाद को भी हत्याकांड से जोड़कर देख रही है।
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम, हत्यारों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी अंजना तिवारी और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस वारदात से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- स्कूलों में बुर्के और नकाब पहनकर नहीं जा सकेंगे बच्चे, सरकार ने लगाया बैन, स्टूडेंट्स की लिमिट भी तय
- फोन में सेव कर लें 181 और 112, यही हेल्पलाइन नंबर आएंगे काम, सीएम ने की जनता से अपील
- घर में बहू के साथ रह रहा था प्रेमी, तभी अचानक आ धमका ससुर, कर दिया खौफनाक कांड
- मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक बेहद सस्ते! Reliance Digital की Black Friday Sale में मिल रहे धांसू ऑफर्स
- छत्तीसगढ़ में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला
- अब घर बैठे TV पर देख सकेंगे Instagram Reels, आ रहा ये कमाल का फीचर, जानें भारत में कब आएगा ये नया फीचर
