Prayagraj-Bengaluru special Train: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने प्रयागराज से बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इसे चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेन दोनों तरफ से दो-दो ट्रिप लगाएगी। वहीं, खास बात है कि ये भोपाल मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें बीना, रानी कमलापति और इटारसी शामिल हैं।
16 और 23 दिसंबर को प्रयागराज से होगी रवाना
गाड़ी संख्या 04151 प्रयागराज-SMVT बेंगलुरु स्पेशल, 16 दिसंबर और 23 दिसंबर (बुधवार) को शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। वहीं, अगले दिन सुबह 7:25 बजे बीना, 9:30 बजे रानी कमलापति और 11 बजे इटारसी से निकलते हुए शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। ट्रेन हर एक स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी।
19 और 26 को बेंगलुरु से होगी वापसी
वापसी ट्रेन 04151 SMVT बेंगलुरु-प्रयागराज स्पेशल शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। वहां से चलते हुए दोपहर 12:35 बजे इटारसी, 2:15 बजे रानी कमलापति और शाम 4:45 बजे बीना में रुकते हुए सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। उसी दिन शाम 6 बजे दूसरी ट्रिप के लिए प्रयागराज से निकलेगी।
24 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। जिसमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 7 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। दोनों तरफ से चलते समय ट्रेन शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मावरम और येलहंका सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी।
इन लोगों के लिए फ्री होगी सभी ट्रेन
भारतीय रेलवे ने बुधवार, 25 नवंबर को एक बड़ा ऐलान किया है। रेलवे और रेल मंत्रालय ने मिलकर एक अच्छी पहल की है। बता दें कि भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अब चक्र श्रेणी के वीरता पुरस्कार पाने वाले लोग सभी ट्रेनों में फ्री में सफर कर सकेंगे. इसमें वंदे भारत ट्रेनों जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। अहम बात यह है कि रेल मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने एक साथ बातचीत करने के बाद ट्रेन में फ्री में सफर करने की सुविधा को बढ़ाने का फैसला किया है।
