Aam Admi के मध्यप्रदेश अध्यक्ष पद पर नए अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर प्रदेश की राजधानी Bhopal से सामने आ रही है। जो बहुत ही खास है और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नज़र पार्टी की आगामी दशा-दिशा तय करने वाली खबर है।
खबर ये है कि, जल्द ही मध्यप्रदेश Aam Admi पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का फैसला आ सकता है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि पार्टी के नेशनल जनरल सेकेट्री डॉ संदीप पाठक ने 26 जनवरी को Aam Admi party की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।
Bhopal में जुट रहे प्रदेशभर से Aam Admi के नेता
दरअसल, राजधानी भोपाल में पिछले दो दिन से Aam Adami के प्रदेशभर के नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। जिसे लेकर सूत्र बताते हैं कि प्रदेशभर के नेताओं की जमघट इसलिए लग रही है, क्योंकि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इन सभी से चर्चा करके ही नए प्रदेश अध्यक्ष का फैसला करेगा।
Singrauli से ये लोग गए Bhopal
जानकरी के अनुसार, Singrauli जिले से भी Aam Adami के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का करीब आधा सैकड़ा का दल भी राजधानी Bhopal पहुंचा है। जिसमें Singrauli नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल व पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी, यूथ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शाह, जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता गए हैं।
ये भी पढ़िए-
MP Big Breking: आम आदमी पार्टी की कार्यकारणी भंग