स्वच्छता सर्वेक्षण 2023: Singrauli नगर निगम क्षेत्र के ये 4 नए ब्रांड एम्बेसडर, जानिए

By
Last updated:
Follow Us

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए Singrauli नगर निगम ने शहर क्षेत्र के लिए 4 नए ब्रांड एम्बेसडर बनाये हैं। इन चारों ब्रांड एम्बेसडर पर शहर क्षेत्र में लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी होकर जन जन को इससे जोड़ने का रहेगा।

जिन 4 लोगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है, वो सभी अलग-अलग कार्यो को लेकर परिक्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। इसमें डॉ. डीके मिश्रा, इंदु बाला, सत्यनारायण बंसल और आरती बंसल शामिल हैं।

चारों ब्रांड एम्बेसडर का परिचय

1- डॉ. डी के मिश्रा:


डॉ. Dk मिश्रा पेशे से चिकित्सक हैं। इन्हें पहली बार नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। जिसमे बेहतर जन भागीदारी सुनिश्चित करने और सकारात्मक परिणाम देने के बाद पुनः स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। डॉ मिश्रा कई सामाजिक संगठनों से जुड़े होने के साथ रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव,लायंस क्लब के प्रतिनिधि, टीम युवा के संरक्षक सहित मिश्रा पॉली क्लिनिक एंड नर्सिंग होम के डायरेक्टर के रूप में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते हैं।

2- इंदु बाला:

इंदु बाला मिनी रत्न कोयला कम्पनी NCL के मुख्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी हैं। इन्होंने एथलेटिक्स में अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई मेडल हांसिल कर देश को गौरव दिलवाया है। महिला सशक्तिकरण, खेल और सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहने के कारण इन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पहली बार और अब फिर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

3- आरती बंसल:

आरती बंसल एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में परिक्षेत्र में अपनी पहचान रखती है। इन्होंने जिला प्रशासन और नगरीय निकाय के साथ कोरोना काल से ही जनहित में कई योगदान दिया और जरूरतमंद तक पहुंची। समाज में एक प्रमुख पहचान रखने के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 हेतु ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। जिनसे उम्मीद की जा रही है कि स्वच्छता में विशेष योगदान देते हुए नागरिक भागीदारी सुनिश्चित करने में इनका अहम योगदान होगा।

4- सत्यनारायण बंसल:

सत्यनारायण बंसल शहर क्षेत्र में एक समाजसेवी और व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। शहर क्षेत्र में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों में कई वर्षो से रहवासी संघ का नेतृत्व करते हुए कचरा पृथक्करण और कचरा प्रबंधन में सदैव सक्रियता से जनभागीदारी करने से एक व्यवहार परिवर्तन का अहम हिस्सा बने हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए इन्हें ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है जो अपने अनुभवों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे।

 

ये भी पढ़िए-

Coal Production: कोयला उत्पादन में India की टॉप-37 Coal Mines, जानिए इनके बारे में

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV