मध्यप्रदेश विधानसभा के घमासान पर अब अजय सिंह “राहुल भैया” ने क्या बोला, जानिए

By
On:
Follow Us

मध्यप्रदेश विधानसभा में मचे घमासान और वहाँ के हालातों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह “राहुल भैया” ने निंदा की है। सोशल मीडिया पर अपने पेज पर उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया को साझा किया है।

उहोंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के ऊपर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अमर्यादित भाषा का प्रयोग और ऐसा दुर्व्यवहार अपमानजनक और असंसदीय है। इस शर्मनाक कृत्य के लिए उन पर संसदीय कार्यवाही ज़रूर होनी चाहिए।

क्या हुआ था व क्या है मामला?

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया था। आरोप था कि नरोत्तम मिश्रा ने उन पर किताब फेंककर मारने का प्रयास किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद ने कहा था कि वह जब सदन में स्पीकर से पूछ रहे थे कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कब कराएंगे? इसी दौरान संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नियम संचालन पुस्तिका उन पर जोर से फेंककर मारा था।

इस खबर से जुड़ी दूसरी खबर भी पढ़ने के लिए नीचे की लिंक पर क्लिक करिए:- मध्यप्रदेश विधानसभा में जो-जो हो रहा वह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़िए खबर में

मध्यप्रदेश विधानसभा में जो-जो हो रहा वह जानकर हो जाएंगे हैरान, पढ़िए खबर में

ये भी पढ़िए-

Master Plan पर अड़ंगे से भड़के राहुल भैया, मंत्री पर लगाए आरोप, जानिए पूरा माजरा

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News