CM शिवराज ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ किया होलिका दहन, जानिए कहाँ पर?

By
—
On:
Follow Us

CM शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ मंगलवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर कीर्ति स्तंभ परिसर में होलिका दहन किया। उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चार से होलिका की पूजा की।

CM श्री चौहान ने कहा कि होलिका दहन धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अहंकार नहीं विन्रमता, घृणा नहीं भक्ति, स्नेह और प्रेम की सीख देता है। यही जीवन का सार है। सदकर्मों से व्यक्ति और प्रदेश आगे बढ़ता है। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए गौ-काष्ठ का उपयोग करने की अपील की। CM ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह ने होलिका दहन में शामिल सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ दी और नागरिकों को गुलाल लगाया।

 

 

ये भी पढ़िए-

CM शिवराज की सुरक्षा से लेकर निज स्टाफ, वाहन चालक का जिम्मा सम्हाल रही महिलाएं

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News