होली के रंग में डूबे CM शिवराज समेत पूरा प्रदेश, देखिए रंगोत्सव की खास तस्वीरें

By
On:
Follow Us

बुधवार को रंगोत्सव के महापर्व होली की धूम चहुओर मची रही। होली का पर्व लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के CM हाउस में भी हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने भी नागरिको, पार्टी के कार्यकर्ताओ और मीडिया प्रतिनिधियों समेत अन्य सभी के साथ जमकर रंग-गुलाल खेला।इस मौके पर होली के अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। ढोल की थाप पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए सभी उत्साहित थे। प्राकृतिक रंग और गुलाल का प्रयोग किया गया। बृज की पारंपरिक फूलों की होली भी खेली गई। कार्यक्रम शालीनता पूर्वक संपन्न हुआ। मथुरा-वृंदावन (उत्तरप्रदेश) की सांस्कृतिक मंडली ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

खुशियों के रंग प्रत्येक नागरिक की जिंदगी में बिखरे

CM शिवराज ने कहा कि होली उमंग, उल्लास, आनंद और मस्ती का पर्व है। हम चाहते हैं कि खुशियों के रंग प्रत्येक नागरिक की जिंदगी में बिखरे। CM शिवराज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार हम प्रदेश और देश के विकास के लिए मिल कर कार्य करें।

होली पर बहनों को दीपावली का अहसास भी करवा दिया

CM शिवराज ने कहा, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू होने से पात्र बहनों को हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी। इस वर्ष होली पर ही योजना ने बहनों को दीपावली का अहसास भी करवा दिया है। CM शिवराज ने कहा कि प्रदेश के प्रथम सेवक होने के नाते उनका संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशियों के रंग शामिल हों।

CM शिवराज ने दी शुभकामनाएं

CM शिवराज ने समस्त उपस्थित नागरिकों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रंग गुलाल लगाकर सभी ने पर्व का उल्लास और आनंद मनाया।

ये रहे शामिल

सांसद विष्णु दत्त शर्मा, हितानंद शर्मा, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, किसान संगठन के दर्शन सिंह, विधायक सर्वश्री रामपाल सिंह, रामेश्वर शर्मा, पी.सी. शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, सुमित पचौरी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में इन गीतों की रही धूम

आज ब्रज में होली रे रसिया…, रंग बरसे भीगे चुनरवाली…., आज न छोड़ेंगे, बस हम जोली, खेलेंगे हम होली…, होली खेले रघुविरा अवध में….. शामिल हैं। CM शिवराज ने भी आंचलिक लोकगीत “मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले तो बता दईयो….” गाया। इस गीत में सभी ने सुर मिलाए। CM शिवराज ने अन्य गीतों पर हारमोनियम बजाकर संगत दी।

 

ये भी पढ़िए-

CM शिवराज ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ किया होलिका दहन, जानिए कहाँ पर?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV