MP के हेल्थ मिनिस्टर के जूते चोरी, मचा हड़कंप; जानिए पूरा माजरा

By
On:
Follow Us

कहते हैं कि VVIP की सुरक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। तभी तो मिनिस्टर्स की सुरक्षा में दिन-रात पुलिस बल व सुरक्षा गार्ड्स तैनात रहते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनी रहे, लेकिन कुछ ऐसी ही सुरक्षा के बीच मध्यप्रदेश के एक मंत्री के सामान की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

जानकारी के अनुसार, ये हैं मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी। जो ग्वालियर में शुक्रवार शाम स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होने गए थे और वहीं उनका जूता चोरी होने की घटना भी घटित हुई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

ये है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मंत्रीजी के जूते चोरी होने का पता जब उन्हें खुद चला तो वह खुद भी और उनके स्टाफ समेत आधा सैकड़ा पुलिसकर्मी व अन्य स्टाफ जूते ढूंढने में जुट गए। करीब आधा घंटा तक जूते तलाशने के लिए कड़ी मशक्कत का दौर चला और अंत में जब सफलता नहीं मिली तो मंत्री प्रभुराम चौधरी एक कार्यकर्ता के जूते पहनकर चले गए। वहीं, यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो रहा है।

CM के जाने के बाद जब मंत्री गेट पर पहुंचे

स्व. माधवराव सिंधिया की 78वीं जयंती शुक्रवार को थी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटोराताल स्थित सिंधिया छत्री पर भजन संध्या का कार्यक्रम रखा था। जिसमें CM शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के समेत एक दर्जन प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व मंत्री ने शिरकत की थी। इनमें सिंधिया समर्थक मंत्री प्रभुराम चौधरी भी शामिल हुए थे। भजन संध्या में शामिल होने के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रवाना हुए तो उनके कुछ देर बाद मंत्री प्रभुराम चौधरी भी जाने को हुए। वह भजन संध्या के गेट पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने जूते उतारे थे तो जूते ही नहीं मिले।

 

ये भी पढ़िए-

बड़ी खबर: ऐसा क्या हुआ कि देर रात ही BJP जयंत में शुरू हो गया इस्तीफों का दौर?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News