बड़ी खबर: MP में 39 करोड़ से अधिक के सरकारी फंड की हवाई यात्रा की, जानिए ये कौन?

By
On:
Follow Us

39 करोड़ 35 लाख 41 हजार 113 रुपये ये कोई छोटी राशि नहीं है। आज भी इतनी बड़ी राशि का एक छोटा से छोटा हिस्सा कमाने या जुटाने में लोगों की ज़िंदगी बीत जाती है, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि 39 करोड़ 35 लाख 41 हजार 113 रुपये ये सरकारी रकम 35 माह की अवधि में खर्च कर दी गई सिर्फ हवाई यात्रा पर।

35 माह की अवधि में हवाई यात्रा पर खर्च कुल 39 करोड़ से अधिक की राशि में प्रत्येक माह का औसत खर्चे का हिसाब-किताब निकाला जाए तो 1129746.08 रुपये प्रत्येक माह हवाई यात्रा पर खर्च किये गए।

जानिए, हवाई यात्रा पर किसने इतनी बड़ी राशि खर्च की?

39 करोड़ से अधिक के ये खर्चें मध्यप्रदेश की BJP सरकार के CM से लेकर मंत्रियों और अधिकारियों ने किये है। ये खर्चे जिस 35 माह की अवधि में किये गए हैं, वह अवधि 1 अप्रैल 2020 से लेकर 1 मार्च 2023 तक की है। हालांकि, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ये पैसे सरकारी कार्य से जुड़ी हवाई यात्रा पर खर्च किये गए हैं, लेकिन ये सरकारी राशि इतनी बड़ी है कि इसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर इसके बारे जानने में कैसा हर्ज?

ऐसे सामने आया हवाई यात्रा का ये खर्चा

दरअसल, हवाई यात्रा पर खर्च की गई 39 करोड़ से अधिक की राशि की से जुड़ी यर अहम जानकारी सामने आयी है, हालही में मध्यप्रदेश के विधानसभा सत्र दौरान भिंड की गोहद विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेवाराम जाटव के द्वारा जब इस संबंध में सवाल पूंछा गया। उन्होंने ये सवाल CM से किया था। जिसका जवाब खुद CM द्वारा दिया गया। CM ने बताया कि कुल हवाई यात्राएं 1395 की गईं। जिसमें 39 करोड़ 35 लाख 41 हजार 113 रुपये खर्च हुए और इन्ही सब जवाबो से ये बड़ी जानकरी सामने आई है।

ये था हवाई यात्रा से जुड़ा सवाल

पहला सवाल-

1 अप्रैल 2020 से प्रश्न दिनांक तक की अवधि में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्रिगणों एवं राज्य के अधिकारियों द्वारा कुल कितनी हवाई यात्रा की गई एवं इन यात्राओं पर कुल कितनी राशि व्यय की गई?

दूसरा सवाल-

प्रश्नांश (क) के परिप्रेक्ष्य में उक्त हवाई यात्राएं कितनी यात्राएं शासकीय विमान/ हेलीकॉप्टरों से की गई एवं कितनी यात्राएं निजी विमानों एवं हेलीकॉप्टरों से की गई?

तीसरा सवाल-

प्रश्नांश (ख) के परिप्रेक्ष्य में किन-किन कंपनियों के निजी विमानों/ हेलीकॉप्टरों से यात्रा की गई? यह यात्राएं कितने-कितने घंटों में की थी? इन यात्राओं के एवज में इन कंपनियों को कितनी कितनी राशि का कुल भुगतान किया गया?

चौथा सवाल-

उक्त सभी यात्राओं में से कितनी यात्राएं निजी थी एवं कितनी यात्राएं शासकीय थी?

जानिए, CM शिवराज ने बिंदुवार क्या जवाब दिया?

पहला जवाब-

राजकीय विमान / हेलीकाप्टर उपलब्ध होने पर उनसे तथा उपलब्ध नहीं होने पर किराये पर विमान / हेलीकाप्टर लेकर की गई हवाई यात्राए।

दूसरा जवाब-

शासकीय विमान से 94 शासकीय हेलीकॉप्टर से 982, निजी विमान से 222 एवं निजी हेलीकॉप्टर से 97

तीसरा जवाब-

खर्चे की जानकारी चार्ट में दी गई है।

हवाई यात्रा के खर्चे की जानकारी

चौथा जवाब-

उक्त यात्राएं शासकीय थी।

 

ये भी पढ़िए-

MP: भाजपा सरकार ने निर्वाचित लोगों को पंगु बना दिया, जानिए दिग्गी ने क्यों लगाए ये आरोप?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV