मिनी रत्न NCL: अमलोरी की सुरभि ने ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटकर किया जागरूक

By
—
On:
Follow Us

मिनी रत्न NCL: मिनी रत्न NCL (एनसीएल) अमलोरी के सुरभि महिला समिति की महिलाओं की टीम मंगलवार को अमलोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दसौती पहुंची। यहाँ समिति की अध्यक्ष अल्पना कुमार के नेतृत्व में गांव की 50 महिलाओं को सेनेटरी पैड (Sanitary Pad) का निःशुल्क वितरण कर महिलाओं को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया।

ग्राम दसौती में सुरभि महिला समिति की टीम यहाँ के आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंची थी। जहां गाँव की करीब 50 महिलाएं एकत्र हुईं।

इन महिलाओं को समिति की अध्यक्ष ने दैनिक स्वास्थ्य के बारे में समझाया। उन्होंने ये बताया कि किस प्रकार से अपना ध्यान रखते हुए बच्चों को भी बीमारियों से किस प्रकार से मुक्त रखना है। यह भी आश्वासन दिया गया कि इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियां निरंतर होते रहेंगे।

 

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: मिनी रत्न NCL की OB कंपनियों पर ननि कसेगा नकेल, जानिए क्यों

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News