MP News: बेमौसम वर्षा से बर्बाद गेहूँ खातिर CM शिवराज ने दी बड़ी राहत; जानिए

By
Last updated:
Follow Us

MP News: बेमौसम वर्षा की मार से प्रदेशभर के किसानों को CM शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी राहत दी है। ये राहत, उन किसानों के लिये है, जिनकी गेहूँ की फसल इस बेमौसम बारिश में बर्बाद हो गई है।

दरअसल, बारिश से बर्बाद हुआ गेहूँ चमकविहीन हो जा रहा है। जिससे किसानों को ये चिंता सता रही थी कि आख़िर वह क्या करेंगे?

cm shivraj singh chauhan order

MP News: वर्षा से प्रभावित चमकविहीन गेहूँ भी खरीदा जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि गेहूँ उपार्जन भी आरंभ हो रहा है। मंत्रीगण अपने क्षेत्रों में गेहूँ उपार्जन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। वर्षा से प्रभावित चमकविहीन गेहूँ भी खरीदा जाएगा। संकट के समय किसानों को हर संभव सहयोग देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, ट्रांसपोर्टेशन आदि कठिनाई रहित हो, यह सुनिश्चित किया जाए। ये जानकारी मप्र जनसंपर्क द्वारा जारी की गई है।

MP News: उर्वरक का अग्रिम भंडारण किया जाएगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खरीफ फसल के लिए उर्वरक का अग्रिम भंडारण किया जाएगा। उर्वरक के अग्रिम भण्डारण की व्यवस्था पर आने वाले ब्याज का आकलन कर उसका भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। मंत्रीगण उर्वरक की अग्रिम आपूर्ति की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक समन्वय तथा निगरानी करें।

MP News: मंत्री ओला स्वयं निरीक्षण करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओलापीड़ित किसानों को मदद के लिए प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। लगभग 70 हजार हेक्टर में नुकसान हुआ है, चार-पाँच जिलों की जानकारी आना अभी शेष है। मंत्रीगण अपने प्रभार के क्षेत्रों में एक बार स्वयं सर्वेक्षण एवं राहत के लिए जारी गतिविधियों का निरीक्षण कर लें। सर्वे के बाद किसानों के खाते में राहत की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जल्द से जल्द जारी कर दी जाएगी। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करना है।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: प्रदेशभर में बनाये जाएंगे 730 पी.एम. श्री स्कूल; खबर में पढ़िए अधिक जानकारी

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News