Singrauli News: Hello, मैं SP बोल रहा हूं…आधी रात आई कॉल; जानिए फिर क्या हुआ?

By
On:
Follow Us

Singrauli News: Hello, मैं एसपी बोल रहा हूं…। गुरूवार की देर रात जयंत पुलिस चौकी के एक प्रधान आरक्षक के मोबाइल पर आयी एक कॉल में ये बात कही गई, जिसे पहले तो उस प्रधान आरक्षक ने हल्के में लिया, लेकिन जब उसे पता चला कि उसके खिलाफ वाकई में कार्यवाही हो गई है और उसे लाइन अटैच कर दिया गया है, तो फिर उसके होश ही उड़ गए।

बताया जा रहा है कि नवागत पुलिस कप्तान मो. यूसुफ कुरैशी गुरूवार की रात अचानक औचक निरीक्षण करने निकले थे। ऐसे में वह जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्हें नाइट ड्यूटी में. पुलिस द्वारा की जा रही लापरवाही की भनक लगी तो वह इसके खिलाफ एक्शन लेने से खुद को रोक नहीं सकें।

Singrauli News: क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, गुरूवार की रात औचक निरीक्षण करने जयंत चौकी क्षेत्र जब नवागत पुलिस कप्तान मो. यूसुफ कुरैशी पहुंचे, तो वहां उन्हें डॉयल 100 पुलिस वाहन का वाहन पुलिस चौक के पीछे तरफ कहीं पर खड़ा मिला। यह देखकर वह डॉयल 100 के चालक से पूछे कि किस पुलिस कर्मी की ड्यूटी है और वह कहां है? इस पर ड्राइवर ने उन्हें ड्यूटी वाले पुलिस कर्मी का नाम बताया और कहा कि वह सोने के लिए अपने कमरे चले गए हैं।

Singrauli News:…तब जयंत चौकी पहुंचे पुलिस कप्तान

डायल-100 के ड्राइवर से पूछताछ करने के बाद नवागत पुलिस कसान मो. यूसुफ सीधे जयंत चौकी चले गए। जहां उन्होंने ड्यूटी में तैनात मुंशी से आवश्यक जानकारी ली और डायल-100 की ड्यूटी वाले पुलिस कर्मी को कॉल करने को कहा। जब मुंशी ने कॉल किया तो पुलिस कप्तान मो. यूसुफ ने खुद डायल-100 की ड्यूटी वाले पुलिस कर्मी से बात की और बोले- हेल्लो, मैं एसपी बोल रहा हूं… तो वह पुलिस कर्मी बोला हां बोलिए और इसके उस पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी में बरती गई इस बड़ी लापरवाही को लेकर क्या हुआ, यह अब सामने आ चुका है।

Singrauli News: जानिए, क्या कहना है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का

पुलिस अधीक्षक थानों व चौकियों की सरप्राइज चेकिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में वह कल रात जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र पहुंचे थे और वहां प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भुजवा डायल-100 की ड्यूटी पर नहीं मिला था, बल्कि घर पर सो रहा था, जिससे पुलिस अधीक्षक द्वारा मुंशी के मोबाइल से कॉल कराकर उससे बात भी की गई थी। उक्त प्रधान आरक्षक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा लाइन अटैच किया गया है।
– शिव कुमार वर्मा, एएसपी सिंगरौली

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: विस्थापन से जुड़ा क्या मामला था कि सांसद व MLA को मिलना पड़ा कोल सेकेट्री से; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News