MP News: तापमान के बढ़ते ग्राफ के कारण कलेक्‍टर ने बदला स्कूलो का समय; जानिए कहाँ?

By
On:
Follow Us

MP News: तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्‍वास्‍थ्‍य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसे हालातो के मद्देनजर कलेक्‍टर सौरभ कुमार सुमन ने एक आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने आदेश दिया है कि जिले के सभी स्‍कूलों में बुधवार 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे के मध्‍य अध्‍यापन का समय नियत किया है।

MP News: जानिए, किन पर लागू होगा ये आदेश

कलेक्‍टर द्वारा जारी यह आदेश जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्‍त एवं मान्‍यता प्राप्‍त तथा माध्‍यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई एवं आईसीएसई से संबंद्ध शालाओं पर लागू होगा। आदेश में स्‍पष्‍ट किया गया है कि परीक्षायें पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी। जबलपुर जनसंपर्क के द्वारा ये जानकारी मंगलवार को जारी की गई है।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: मध्यप्रदेश और तेलंगाना राज्य में कई समानताएँ; पढ़िए पूरी खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News