Singrauli Breaking: कुएं में एक लड़के व लड़की की लाश उतरती मिली; जानिए कहां की घटना?

By
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: कुएं में एक लड़के व लड़की की लाश मिलने की घटना सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय बैढन में सामने आई है। इस घटना की खबर परिक्षेत्र में फैलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार, लड़के और लड़की की लाश बैढन स्थित वार्ड क्रमांक 41 में एक कुएं में मिली है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बैढन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Singrauli Breaking: पुलिस ने कुएं से निकलवाई लाशें

पुलिस ने कुएं में उतरा रही दोनों लाश को गोताखोर को उतार कर निकलवाया दिया। इसके बाद शवों की शिनाख्त भी हुई है, जिसमे लड़का 22 वर्षीय संस्कार और लड़की 16 वर्षीय पायल बताई जा रही है। दोनों कुछ दिन से लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी दोनों मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: ननि के RO प्लांट में गुटका-चिप्स की दुकान, NGT के निर्देशों को ठेंगा; जानिए पूरा मामला

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News