Singrauli News: मिनीरत्न NCL में खनिक अभिनंदन दिवस की धूम; देखिये तस्वीरों में

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: मिनीरत्न NCL (कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) (एनसीएल) में सोमवार, 1 मई को ‘खनिक अभिनंदन दिवस’ की धूम मची रही। इस खास अवसर पर सिंगरौली में मिनीरत्न NCL के मुख्यालय के स्टेडियम में केंद्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस खास अवसर पर यहां एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएइन कार्यक्रमों में स्थानीय और बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बाँध दिया।

Singrauli News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मी पुरस्कृत

इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों व कर्मियों को दिये जाने वाले 180 पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। खनिक अभिनंदन दिवस पर एनसीएल परिवार के विभिन्न सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

Singrauli News: ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि व निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) जितेन्द्र मलिक, एनसीएल के जेसीसी सदस्य अजय कुमार, अरुण कुमार दूबे, ओ पी मालवीय, अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Singrauli News: परियोजनाओं से सपरिवार पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी

कार्यक्रम में एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि तथा कंपनी मुख्यालय व कोयला क्षेत्रों से एनसीएल परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शकों ने हिस्सा लिया।

 

 

ये भी पढ़िए-

world labor day: विश्व मज़दूर दिवस पर मज़दूरों की बात और मिनीरत्न NCL से ये आस; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News