Singrauli Breaking: सिंगरौली समेत पूरे MP के डॉक्टर फिर जा रहे हड़ताल पर; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: सिंगरौली जिले समेत पूरे MP (मध्यप्रदेश) के डॉक्टर फिर से हड़ताल पर जा रहे हैं। ये हड़ताल अपनी मांगों के लिए कर रहे हैं। जिले में सरकारी डॉक्टरों की सर्वाधित तादात जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर में है। ऐसे में ये सभी भी 3 मई से ये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

हालांकि, इस हड़ताल की शुरुआत इन डॉक्टर्स ने 1 मई से ही शुरू कर दी थी। 1 मई को काली पट्टी बांधकर इन लोगों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया था और फिर 2 मई, मंगलवार को सुबह 2 घंटे OPD में कामकाज बंद कर विरोध दर्ज कराए हैं।

Singrauli Breaking: 3 मई से शुरू हो रही हड़ताल में क्या क्या कार्य नहीं होंगे

शासकीय/ स्वशासी चिकित्सक महासंघ के बैनर तले ये अनिश्चितकालीन हड़ताल 3 मई से शुरू हो रही है। जिसमें सुबह 8 बजे से पूर्णरूप से कार्य बंद कर दिया जाएगा। जिसमे ओपीडी, इनडोर, वार्ड राउंड सभी इमरजेंसी सेवाएं, MLC, पोस्टमार्टम समेत अन्य सेवाएं भी बाधित रहेगी।

Singrauli Breaking: परेशान होने लगे मरीज

जाहिर है कि इस हड़ताल के कारण जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था भी लड़खड़ा जाएगी। इसके कारण खासकर मरीजो को काफी ज्यादा परेशान होना पड़ेगा और कई जगह तो परेशानियां शुरू भी हो गई हैं। ऐसे हालात के बारे में सोचकर ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक महकमे के जिम्मेदारों के होश उड़े हुए हैं।

Singrauli Breaking: संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही हड़ताल

बता दे कि सिंगरौली समेत पूरे प्रदेशभर में NhM के संविदा स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही हड़ताल पर बैठे हैं और चिकित्सको के भी हड़ताल पर चले जाने से स्थितियां काफी गंभीर हक सकती हैं।

 

 

ये भी पढ़िए-

बेमौसम सिंगरौली: आकाशीय बिजली गिरी और 1 चरवाहे समेत 8 बकरियों की मौत; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV