देश में पहली बार: सरकारी खर्चे पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा; पढ़िए खबर

By
Last updated:
Follow Us

देश में पहली बार: सरकारी खर्चे पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला पहला राज्य बन गया है मध्यप्रदेश (MP)। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा भोज विमानतल से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister’s Pilgrimage Scheme) में विमान से यात्रा के शुभारंभ पर तीर्थ-यात्रियों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने विमान से तीर्थ-दर्शन कराने की योजना का शुभारंभ दीप जला कर किया। हवाई जहाज से प्रयागराज जाने वाली पहली तीर्थ-यात्रा में 32 बुजुर्ग तीर्थ-यात्री शामिल हुए, जिसमें 24 पुरूष और 8 महिला तीर्थ-यात्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शॉल-श्रीफल भेंट कर और फूलों की माला पहना कर बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों का अभिवादन कर स्वागत किया।

देश में पहली बार: बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद

तीर्थ-यात्री कृष्णा चौबे को प्रतीक स्वरूप बोर्डिंग पास की प्रतिकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मृतियों को सहजने बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया और ढोल-ढमाकों एवं धर्म ध्वजा के साथ तीर्थ-यात्रियों को विमानतल में प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को प्रयागराज की तीर्थ-यात्रा पर ले जा रही इंडिगो की नियमित फ्लाइट को विमानतल से रवाना किया। विमान से प्रयागराज जा रहे भाव-विभोर बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को आशीर्वाद प्रदान किया।

देश में पहली बार: जानिए, क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराने का संकल्प लिया था। आज का दिन एक संकल्प पूरा होने और सपने के साकार होने का दिन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य, भौतिक प्रगति के साथ आध्यात्मिक शांति चाहता है। भारत धर्म प्रधान देश है, भक्ति मार्ग में तीर्थ-यात्रा को प्रभु दर्शन का प्रभावी मार्ग माना गया है। हमारे बुजुर्ग बिना कष्ट के कम समय में तीर्थ कर’ आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर सकें इस उद्देश्य से विमान से तीर्थ-यात्रा शुरू की गई है। वर्तमान में विमान से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में एक परिवार से एक सदस्य तीर्थ-यात्रा पर जा सकता हैं। अगली यात्रा से एक परिवार से एक से अधिक सदस्यों की तीर्थ-यात्रा पर जाने की व्यवस्था की जाएगी, इससे बुजुर्ग अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थ का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। रेल और विमान से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा लगातार जारी रहेगी।

देश में पहली बार: भोपाल जिले की 32 तीर्थ यात्री विमान से हुए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पहली हवाई यात्रा में भोपाल जिले के 32 तीर्थ-यात्री शामिल हुए। इनमें रामदास दुर्गा नगर, सीताराम वर्मा जाटखेड़ी, प्रेम नारायण पटेल जाटखेड़ी, कुसुम बाई जाटखेड़ी, अहिल्या बाई भोपे, चिन्जो बाई कुशवाह जाटखेड़ी, जगदीश प्रसाद गौर करोंद, कोक सिंह भोपाल, दिनेश सक्सेना पंजाबी बाग, कृष्णा चौबे दशमेश नगर, इमरत सिंह पलासी, बृजमोहन पचौरी करोंद, दिनेश कुमार शर्मा करोंद, रामप्रसाद चांडोरिया चांदबढ़, सिया कुमारी शर्मा कैलाश नगर, राजल गांधी नगर, गुलाब सिंह प्रजापति टीलाखेड़ी, प्रहलाद बगरोदा, मिट्ठूलाल फंदा कला, नारायण सिंह पिपलिया जाहीरपीर, उमेश सिंह नागर हर्राखेड़ा, मांगीलाल नाग, हिनौती सड़क, नरेश भार्गव दिल्लोद, रामसिंह कुशवाह गुनगा, टीकाराम सेन रोंझिया, रामलाल प्रजापति गुनगा, कमला चौकसे बरखेड़ा पठानी, हरप्रसाद लोधी गुनगा, संतोष कुमार गुप्ता जहांगीराबाद, नवल सिंह गांधी नगर, किशन मीना गांधी नगर और शकुंतला देवी बरखेड़ा शामिल हैं। तीर्थ-यात्रियों के साथ जिला पंचायत के एक अधिकारी और आईआरसीटीसी के टूर ऑपरेटर भी साथ गए।

 

 

ये भी पढ़िए- Hindi News पढ़ें, पूरे विंध्य की खबर के साथ देश, प्रदेश, खेल, राजनीति, क्राइम, फैशन व फिल्म जगत की खबरें।

Singrauli News: सिंगरौली की किस रिपोर्ट से नाराज़ हुए CM शिवराज; जानिए पूरा मामला

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV