Bageshwar Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली “Y कैटेगिरी” की सुरक्षा; जानिए वजह

By
On:
Follow Us

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जुड़ी एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें “Y कैटेगिरी” की सुरक्षा दी गई है।

दरसअल, अपने बयानों को लेकर अक्सर बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही उन्हें अज्ञात लोगों से हमले की धमकियां भी मिल चुकी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है।

Bageshwar Dham: मध्यप्रदेश सरकार ने दी ये सुरक्षा

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मध्यप्रदेश सरकार ने Y कैटेगिरी की सुरक्षा दी है। इस संबंध में आदेश मध्यप्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर सिक्योरिटी के आईजी द्वारा जारी किया गया है। इस पत्र की कॉपियां अन्य राज्यों के पुलिस विभाग को भी भेजी गई है।

Bageshwar Dham: जानिए, “Y श्रेणी” की सुरक्षा के बारे में

“Y श्रेणी” की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षागार्ड) भी होते हैं। इस श्रेणी में कमांडो तैनात नहीं होता है।

 

ये भी पढ़िए-

देश में पहली बार: सरकारी खर्चे पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News