Accident News: महाराजपुरा हाइवे पर हुआ है हादसा, डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, 20 घायल; जानिए 

By
On:
Follow Us

Accident News: ग्वालियर (Gwalior) के महाराजपुरा में बेहटा चौकी के पास यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर ने टक्कर मार दी।

डंपर की टक्कर लगने से ट्रॉली पलट गई। जिसमें सवार 20 यात्री (महिलाएं, बच्चे व पुरुष) घायल हो गए हैं। डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवे से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित डंपर साइड में आ गिरे।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल मुरार पहुंचाया है।

इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम इलाज देने में जुटी हुई है। किस्मत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: धमकी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस; जानिए 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News