Amritpal Singh के संक्षिप्त दौरे से पार्टी को मजबूती मिलने का दावा, अकाली दल ने चुनाव पैरोल की उम्मीद जताई

By
—
On:
Follow Us


अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने शनिवार को दावा किया कि जेल में बंद उसके अध्यक्ष अमृतपाल सिंह का अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए अमृतसर आने से पंजाब चुनावों से पहले पार्टी को बल मिला है। उसने उम्मीद जताई कि अमृतपाल को चुनाव प्रचार के लिए पैरोल मिल जाएगी। खडूर साहिब के सांसद को शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ से अमृतसर के उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा लाया गया।

वह एक पुलिस थाना पर हमले के मामले में 2023 से ही डिब्रूगढ़ की जेल में बंद हैं। अदालत ने उन्हें अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की अनुमति दी थी। सिंह शनिवार शाम को जब श्मशान घाट पहुंचे, तो कई लोग अपने फोन से उनकी तस्वीरें लेते दिखे।

कुछ लोग ऐसे झंडे भी लिए हुए थे, जिन पर सांसद की तस्वीर छपी थी। सिंह ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। श्मशान घाट पर, और गांव के अंदर तथा आसपास, पुलिस की काफी मौजूदगी थी।

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के मुख्य प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी ने कहा, ‘‘(श्मशान घाट पर) लोगों की भीड़ 50,000 के आंकड़े को पार कर गई। लोग खुद-ब-खुद इतनी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे थे।’’
उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा सिंह को देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग टेलीविजन और सोशल मीडिया मंच के माध्यम से जुड़े। पधरी ने दावा किया कि सिंह के संक्षिप्त दौरे से पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) को मजबूती मिली।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक तीन साल से भी अधिक समय से अपने नेता की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। पधरी ने कहा, ‘‘अब हमें उम्मीद है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, उन्हें चुनाव प्रचार के लिए भी पैरोल मिल जाएगी।’’
पधरी ने कहा कि पंजाब के लोग नशे की समस्या से तंग आ चुके हैं और जानते हैं कि केवल सिंह ही राज्य को इस समस्या से मुक्ति दिला सकते हैं। पार्टी विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में लोगों का जुटना ‘अप्रत्याशित’ था, और इससे संकेत मिलता है कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें अपना नेता चुना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी अब चुनाव प्रचार के लिए सिंह की पैरोल की मांग करेगी। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव प्रस्तावित हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News