Bageshwar Dham Accident Update

By
On:
Follow Us

छतरपुर। Bageshwar Dham Accident Update:  मध्यप्रदेश के छतरपुर में आज बागेश्वर धाम में एक बड़ा हादसा हो गया। बागेश्वर धाम में बनाया टेंट गिर गया। जिससे की एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा -तफरी मच गई। वहीं इस मामले पर अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने 4 जुलाई को होने वाले सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने का ऐलान किया है।

Read More: Barmer News: बस में अकेली सफर कर रही युवती से छेड़छाड़! कंडक्टर और ड्राइवर ने किए अश्लील इशारे, वीडियो दिखाने की कोशिश, अब दोनों सलाखों के पीछे

बता दें कि, 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है।जिसके चलते हजारों भक्त अलग – अलग राज्यों से उनके दर्शन के लिए आए थे। लेकिन इस हादसे के बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने एक्स हैंडल में वीडियो जारी कर कहा कि, इस घटना के बाद आज और कल 4 जुलाई को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित की जाती है। बागेश्वर धाम के सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए जाए।

Read More: DSP Transfers in MP: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, डीएसपी रैंक के 114 अधिकारियों का तबादला, देखे सूची

Bageshwar Dham Accident Update:  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हादसे से हमें बहुत दुख हुआ। पूरा धाम अपना है, सब लोग अपने है। किसी पर दुख आए तो वो दुख तो दुख ही होता है। जो भक्त आ चुके हैं उनके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। साथ ही कहा कि, मृत्यु पर किसी का बस नहीं।

जानिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने और क्या कहा..

 



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News