
बालाघाट: Balaghat Flood: संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध में पानी की अधिक आवक को देखते हुए 8 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे बांध के दो गेट खोल कर वैनगंगा नदी में पानी छोड़ा गया है। इसी प्रकार महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित पुजारी टोला बांध से बाघ नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
Balaghat Flood: बालाघाट जिले के रजेगांव एवं गोंदिया जिले के बिरसोला के समीप इन दोनों नदियों का संगम होता है। जिसके चलते इन नदियों के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात निर्मित होते जा रहे हैं।एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य राहत दल तैनात हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि किसी का मकान क्षतिग्रस्त होता है तो तत्काल उनके रहने, भोजन और सहायता की व्यवस्था की जा रही है।
Read More : कोटा की सहपाठी छात्रा का अपहरण कर होटल ले गया युवक, फिर हैवानियत की सारी हदें की पार, आरोपी फरार
Balaghat Flood: हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और समय पर हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बालाघाट जिला प्रशासन ने वैनगंगा और बाघ नदी के किनारे बसे ग्रामों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्कता एवं सावधानी बरतें। नदी के घाट एवं किनारों से दूरी बनाये रखें।











