Bollywood News: अक्षय कुमार ने अनाउंस की हाउसफुल 5; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के साथ कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 की घोषणा की, अगले साल 2024 में दिवाली पर रिलीज होगी यह फिल्म।

अक्षय कुमार बॉलीवुड की सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की नई किस्त के साथ एक बार फिर अपने प्रशंसकों को हंसाने के लिए वापस आ गए हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित होने वाली फिल्म हाउसफुल 5 की घोषणा की है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट भी शेयर की है। हाउसफुल एक सफल फ्रेंचाइजी है जिसके अब तक चार भाग आ चुके हैं और अब अक्षय ने इसके 5वें भाग की घोषणा कर दी है जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था।

अक्षय कुमार ने रितेश देशमुख के साथ अनाउंस की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5, पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “पांच गुना पागलपन के लिए तैयार हो जाइए।” फिल्म 2024 में दिवाली के स्पेशल मौके पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

Bollywood News: अक्षय कुमार ने अनाउंस की हाउसफुल 5; जानिए खबर

दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे अक्षय के साथ रितेश देशमुख भी

अक्षय ने हाउसफुल 5 का कलरफुल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “पांच गुना पागलपन के लिए तैयार हो जाइए।” हाउसफुल 5 में अक्षय के साथ-साथ रितेश देशमुख भी दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

तरूण मनसुखानी करेंगे हाउसफुल 5 का निर्देशन

जहां हाउसफुल के पिछले चार भागों को साजिद खान और फरहाद सामजी ने निर्देशित किया था, वहीं इस बार हाउसफुल 5 का निर्देशन तरूण मनसुखानी करेंगे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली हाउसफ़ुल 5 अगले साल 2024 में दिवाली के स्पेशल मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

ये भी पढ़िए –

Bollywood News: शाहरुख खान की फिल्म जवान का टीजर आने वाला है जल्द; जानिए कब?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News