Bollywood News: असल जिंदगी में धनलक्ष्मी जैसी नहीं हैं जया; पढ़िए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) ने कहा है कि असल जिंदगी में जया बच्चन फिल्म रॉकी और रानी (Rocky Aur Rani) की प्रेम कहानी में उनके किरदार धनलक्ष्मी जैसी बिल्कुल नहीं हैं। करण जौहर (Karan Johar) ने मिड-डे से बात करते हुए कहा कि जया उनकी सबसे पसंदीदा क्रू मेंबर हैं।

करण जौहर (Karan Johar) ने कहा फिल्म में जिस तरह उनके किरदार को दिखाया गया है, वो असल जिंदगी में वैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। दरअसल, जब फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) रिलीज हुई थी तब सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही थी कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) के किरदार और रियल लाइफ में उनकी पर्सनैलिटी के बीच समानताएं हैं। करण जौहर ने कहा- आप फिल्म की क्रू से किसी से भी ये पूंछ लें कि उनका फेवरेट पर्सन कौन है, आपको सभी से जवाब में जया बच्चन का ही नाम सुनने को मिलेगा। वो धनलक्ष्मी जैसी तो बिल्कुल भी नहीं हैं।

जब फिल्म में रॉकी और रानी मिलते हैं और रानी धनलक्ष्मी के परिवार में आकर रहने लगती हैं तब सभी मिलकर धनलक्ष्मी के तौर-तरीकों पर सवाल खड़ा करते हैं। इस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म में उनके सख्त अंदाज और रियल लाइफ में फोटोग्राफर्स पर भड़कने जैसी चीजों की तुलना कर रहे थे।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: Rekha ने जड़ा पैपराजी को थप्पड़; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News