Bollywood News: धर्मेंद्र को ट्रीटमेंट के लिए US लेकर गए हैं सनी; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता और वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए US लेकर गए हैं।

धर्मेंद्र को ऐज-रिलेटेड प्रॉब्लम्स की वजह से ट्रीटमेंट के लिए US ले जाया गया है। धर्मेंद्र 87 साल के हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जब तक US में धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चलेगा तब तक सनी देओल (Sunny Deol) वहां उनके साथ ही रहेंगे। धर्मेंद्र बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ नजर आए थे। इसके अलावा धर्मेंद्र के पास पाइपलाइन में कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे’ से करियर की शुरुआत की थी। अब तक करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सनी देओल (Sunny Deol) फिलहाल अपनी फिल्म गदर-2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने करीब 512 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

 

ये भी पढ़िए –

Bollywood News: अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप रूमर्स के बीच बोलीं कुशा, लोगों की सोच को कंट्रोल करना नामुमकिन; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News