Bollywood News: शादी के कुछ महीने बाद ही पति मुकेश अग्रवाल से तलाक पर अड़ी थीं Rekha; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: रेखा (Rekha) और मुकेश अग्रवाल (Mukesh Aggarwal) ने साल 1990 में शादी रचाई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही रेखा मुकेश संग तलाक लेने पर अड़ गई थीं, जिसकी वजह उनकी सेक्रेटरी फरजाना बनी थीं।

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 180 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं रेखा का जन्म 19 अक्टूबर 1954 में हुआ था। रेखा (Rekha) ने महज 4 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। एक्ट्रेस ने साल 1979 में फिल्म ‘सावन भादो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद रेखा कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। हालांकि बॉलीवुड की ये हसीना अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। रेखा (Rekha) का अपने करियर में जितेंद्र, किरण कुमार, विनोद महरा, संजय दत्त और अक्षय कुमार क साथ नाम जुड़ा था। इसके अलावा शादीशुदा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ रेखा के अफेयर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि 4 मार्च 1990 में रेखा (Rekha) ने जब बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल (Mukesh Aggarwal) संग शादी की तो हर कोई हैरान रह गया था।

मुकेश अग्रवाल (Mukesh Aggarwal) और रेखा (Rekha) के प्यार से लेकर उनकी शादी भी काफी अजीबोगरीब स्थिति में हुई थी। 1990 के दशक में रेखा और मुकेश अग्रवाल की मुलाकात कुछ पार्टियों के दौरान हुई। ऐसी ही एक पार्टी में मुकेश ने रेखा (Rekha) को प्रपोज कर दिया, रेखा ने शादी के लिए हां कर दी। उसी शाम दोनों ने शादी कर ली थी।

ये भी पढ़िए-

Bollywood News: Akshay Kumar ने पान मसाला ऐड को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार दिया रिएक्शन; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News