Bollywood News: सनी की फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं ऐश्वर्या राय, बजट की वजह से पूरी नहीं हो पाई शूटिंग, फिल्म का नाम था इंडियन; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म (blockbuster film) गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में एक्टर ने अपनी बंद पड़ी फिल्मों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनमें एक फिल्म का नाम ‘इंडियन’ था। सनी ने कहा कि फिल्म के गाने और ज्यादातर सीन्स शूट हो चुके थे। हालांकि, यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।

दरअसल, हाल ही में सनी देओल (Sunny Deol) टीवी न्यूज शो ‘आप की अदालत’ में बतौर गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी इस बंद पड़ी फिल्म को लेकर बात की। सनी ने कहा- ‘मैं खुद फिल्म ‘इंडियन’ बना रहा था। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इस फिल्म का हिस्सा थीं, यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। हमने गाने और ज्यादातर सीन्स भी शूट कर लिए थे। लेकिन फिर बजट की दिक्कतें शुरू हो गई थीं, जिसे देखते हुए आखिरकार फिल्म को बंद कर दिया गया। बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने 1997 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood debut) भी किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल लीड रोल में थे।

बता दें कि ऐश्वर्या राय ने 1997 में मणिरत्नम (Mani Ratnam) की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ सनी देओल (Sunny Deol) के छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) लीड रोल में थे।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: 28 सितंबर को रिलीज होगी चंद्रमुखी-2; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News