Bollywood News: 28 सितंबर को रिलीज होगी चंद्रमुखी-2; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Bollywood News: एक्टर राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) और कंगना रनोट (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी-2 की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है। अब ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी।

ये फिल्म तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी की सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत (Rajinikanth) और ज्योतिका () ने लीड रोल निभाया था। लायका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिल्म की रिलीज डेट को टेक्निकल चीजों में देरी होने की वजह से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ये भी लिखा है कि राजा वेट्टेयन और चंद्रमुखी पहले की तुलना में इस बार ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे। चंद्रमुखी 2 में कंगना रनोट राज दरबार की नर्तकी (चंद्रमुखी) का रोल करेंगी जो अपनी कला और खूबसूरती के लिए मशहूर है। 2005 में आई फिल्म चंद्रमुखी में राजा वेट्टेयन का रोल रजनीकांत ने प्ले किया था। ऑस्कर अवॉर्ड विनर एम एम कीरावणी ने फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।

तमिल एक्टर राघव लॉरेंस (Raghav Lawrence) भी लीड रोल में नजर आएंगे। चंद्रमुखी 2 को लायका प्रोडक्शन और सुबासकरण ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

 

ये भी पढ़िए- Bollywood News: वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश आएगी नजर; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News