breaking news: पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह का निधन; जानिए

By
Last updated:
Follow Us

breaking news: भारत के पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर गुरुवार सामने आई है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने निधन की खबर X पर शेयर की।

 

बताया जा रहा है कि 92 वर्षीय पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह की अचानक तबीयत ख़राब हो गई थी, जिससे उन्हें गंभीर में दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके कुछ ही समय बाद ये जानकारी भी सामने आई कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया। रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है।

डॉ मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी AIIMS पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच सकते हैं।

 

 

ये भी पढ़िए-

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News