Cricket News: इंग्लैंड से बदला लेने उतरी भारतीय टीम; जानिए

By
—
On:
Follow Us

Cricket News: विश्व कप (World Cup) में इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उसे पिछली जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद से टूर्नामेंट में भारत (India) अब तक इंग्लैंड (England) को नहीं हरा पाया है।

भारत के सामने विश्व कप (World Cup) में अब इंग्लैंड की चुनौती है। टूर्नामेंट का 29वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की नजर लगातार छठी जीत पर है तो इंग्लैंड की टीम वापसी करने के लिए उतरी है। विश्व कप में इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उसे पिछली जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद से टूर्नामेंट में भारत अब तक इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है।

भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच विश्व कप में अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान इंग्लैंड ने चार अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया को तीन मैचों में ही जीत मिली है। एक मुकाबला टाई हुआ है।

 

ये भी पढ़िए –

Cricket News: इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही रोहित ने लगाया खास ‘शतक’; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News